राजनीतिक परिवर्तन नीति
हमारा पहला मिशन देश के जॉतिगत, धर्मगत, भाषावाद, क्षेत्रवाद की राजनीति करने वालो के लिए एक प्रहार। इसलिए हमने सामाजिक रिसर्च और जनता से जुडी समास्यों के समाधान रखने वाले ऐसे युवाओं को संगठित करके इस पार्टी का गठन किया है। जो जाति, धर्म, भाषावाद, क्षेत्रवाद, की मानसिकता से ऊपर उठकर केवल और केवल देश हित के बारे में सोचते है। जो “कमजोरो” और “गरीबो” के साथी है, जो “जय जवान” “जय किसान” के महत्व को समझते है। जिनकी सोच में बदलाव की नीतिया है, जिनके पास देश समाज के प्रबंधन करने की क्षमता है। जो देश की समस्यों को नजदीकी से जानते है और उनका समाधान करने में सक्षम है। हमने अपने १० वर्षों के जनता से जुडी समस्याओं के रिसर्च के आधार पर एक समाधान जनता के समक्ष रखा है, जो अन्य सत्ताधारी राजनितिक दलों के लिए चुनौती है, हमारा मकसद विरोधियों के मकड़जाल में न फंसकर। एक पारदर्शी आधुनिक व्ययस्था को लाना है। जिससे देश की सरकार को स्थाई बनाया जा सके और जनता से जुडी हर छोटी बड़ी समस्या का अंत हो सके।
हम यह भी जानते है। कि यह कर पाना थोड़ा मुश्किल है, पर असंम्भव नही है। इसलिए हमारी पार्टी देश भर के ऐसे युवाओं को राजनीती में जोड़ने का एक आधुनिक एवं पारदर्शी पहल करने जा रहा है। इसके लिए हमारी पार्टी ने सभी के लिए एक ऑनलाइन मंच दिया है, जिसके द्वारा देश का कोई भी नागरिक ऑनलाइन सदस्यता ले सकता है। सामाजिक सक्रिय भूमिका के आधार पर पदाधिकारी बन सकता है, और सामजिक प्रबंधन और नीतिओं को जनता के समक्ष रखकर उम्मीदवार बन सकता है।
आपको बताना चाहते है की वर्तमान में राजनितिक दल स्वम् के लाभ के लिए ऐसी योजनाओं परियोजनाओं को संचालित करते है, जिसमे जनता का लाभ कम, जनता तक पहुंचने वाले राजनयिक और ब्यूरोक्रेसी का लाभ ज्यादा निहित होता है। ऐसे में ऐसे मंत्री जिनके पास उस विभाग को चलने का कोई योग्यता नहीं होता है, उन्हें भी पार्टी लाभ के आधार पर रखा जाता है न की देश के विकास को गति देने की योग्यता रखने वाले व्यक्ति को। आपको कहना चाहता हूँ कि हमारी इस आधुनिक प्रणाली में हमारी पार्टी से जुड़ा हर एक सदस्य, अपनी एक प्रोफाइल बनता है। जिसमे वह अपनी योग्यता, जनता से जुडी समस्यों के समाधान, स्वम् की सामजिक उपलब्धि और कार्ययोजना को प्रदर्शित करता है, जिससे उसकी कार्यक्षमता का आकलन के आधार पर प्रोफाइल रैंक होता है। जिस आधार वह सदस्य अपनी योग्यता और कार्ययोजना को जनता के समक्ष रखकर जनता से समर्थन प्राप्त करेगा। इस प्रकार पार्टी उसे सदस्य को अपने प्रतिनिधि मंडल में और मंत्री परिषद् में जगह देगी, साथ ही जनता को राइट टू रिकॉल अधिकार दिया जायेगा कि वह सुनियोजित और समय पर काम न होने की दशा में व भ्रष्टाचार के मामले समाने आने पर, अपने प्रतिनिधि को बदल सके।
हमारी पार्टी राजनितिक सेवाओं और व्यवस्थाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं का अभ्यास और प्रशिक्षण वर्ग करायेगी, और साथ ही उसकी मानसिक, समाजिक, देश के प्रति सेवा, सांनिध्य एवं समर्पण की भावना को परखने का काम करेगी। जो कार्यकर्ता क्षेत्र के विकासयुक्त परियोजना प्रस्तुत करने एवं समयावधि सुनिश्चित करने में सक्षम होगा। पार्टी उसी व्यक्ति को अपने प्रतिनिधिमंडल में सम्मलित करेगी। हमारी पार्टी यह सुनिश्चित करेगी, कि कोई भी सदस्य किसी भी प्रकार के देश, समाज, भाषा आदि पर टिप्पड़ी न कर सके और समय सीमा के भीतर सरकार द्वारा दिये गये योजनाओं के पूरा करें। ऐसा न करने की स्थिति में पार्टी उचित कार्यवाही करेगी, जिसके अंतर्गत सदस्यता समाप्ति, निष्कासन का प्रावधान होगा। पार्टी किसी भी दल एवं बहारी व्यक्ति जो हमारे नियम एवं शर्तो को नही मानता, उसे अपना पदाधिकारी या उम्मीदवार नही बनायेगी।
राजनीतिक लक्ष्य निर्धारण: हमारी पार्टी ने देश के सभी विभागों, संस्थानों, विधिक, परिवहन संस्थानों, सड़कों, शहरों, ग्रामो आदि का एक मॉडल तैयार कर रखा है, साथ ही जनता को सरकारी मकड़जाल से मुक्त करने के लिए आधुनिकता के साथ पारदर्शी प्रबंधन मॉडल तैयार किया है, जो हम अपने समाधान नीति के रूप में आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहा हूँ।
भारत महापरिवार पार्टी ने देश के विकास का लक्ष्य अनिवार्यता के आधार पर निर्धारण किया हैं। जिसके अर्न्तगत देश के विकास का नीति निर्धारण और लक्ष्य सुनिश्चित किया जाएगा। जैसेः-
देश का आंकड़ा और पहचान मामलों की समाधान नीति :हमारी प्रथम समाधान नीति के तहत देश में रहने वाले आकड़े स्पष्ट करने के लिए एक आधुनिक मॉडल तैयार किया है, जिसके अंतर्गत हम देश के हर एक व्यक्ति का प्रबंधन कर सकते है, जिसमे भारतीय पहचान के साथ स्पष्ट आकड़ा सुनिश्चित होगा। देश की जनसँख्या को विभिन्न योजना के तहत नियंत्रित किया जा सकेगा। लोकतंत्र के निर्माण के लिए मतदान और मतदाता के स्पष्ट आकड़े होंगे। बेरोजगार, स्वरोजगार, रोजगार के स्पष्ट आकड़े, गरीबी और अमीरी रेखा में रहने वालों के स्पष्ट आकड़े होंगे, मजदूर, जवान और किसान के स्पष्ट आकड़े होंगे।
जैसा की आप जानते है, वर्तमान में जनसंख्या के आकड़ों कें लिए भारत के पास कोई ठोस मापदण्ड नही है। हम अकड़ों को जन्म और मृत्युदर के रजिस्ट्रेस्शन के आधार पर अनुमान लगाते है, तथा हर 10 वषों पर जनगणना के आधार पर जनसंख्या का मापदण्ड बनाते है। हमे यह पता नही होता हे कि देश में ऐसे भी लोग हमारी सस्ती एवं वोट बैंक की राजनीति के कारण बहारी लोग आकर दिन प्रतिदिन छूपे तौर पर फर्जी पहचान पत्रों को बनवाकर देश मे घुसपैठ बनाये हूऐ है और धीरे-धीरे इस देश में फर्जी प्रमाण से असली प्रमाण पत्रों को प्राप्त करने में सफल हो जाते है और देश के नागरिक के रूप में अपनी जगह बनाने मे सफल हो रहे है। यह सब हमारी सस्ती निचले स्तर की राजनीति और भ्रष्ट तंत्र के कारण हो रहा हैं। आज अगर देश भीतरी घात की मार से झुझ रहा है। तो यह सबसे बड़ा कारण है, हमारी पहचान पत्र। भारतीय पहचान मामलों की समाधान नीति 2019, कि विस्तृत जानकारी के लिए Click करें।
मतदान और मतदाता कार्ड का आधुनिक प्रबंधन
वर्तमान मतदाता कार्ड प्रतिवर्ष होने वाले परिसीमन और सर्वे के आधार पर नये और पुराने सभी की नई सूचि तैयार की जाती। जिस आधार पर नये मतदाता कार्ड बनाये जाते है। इस प्रकार आयु सीमा (18) पार करने वाले, नये मतदाता जोड़े जाते है। जिसमें नाम पता और जन्मतिथि में बहुत खमीया पायी जाती है। इस प्रकार एक व्यक्ति के दो-तीन स्थानों पर मकान होने की दशा में व्यक्ति अपने कई पहचान पत्र बनवा लेता है, इस तरह वह अन्य स्थानों पर सरकार की सेवाओं के लाभ उठाने के लिए राशन कार्ड, मतदाता कार्ड भी बनवा लेते है। जिससे वह फर्जी वोट बैक का न्योता दे रहा होता है। सरकार की लचर नीतियों के कारण हमारे स्थानिय प्रतिनिधियों वोट बैंक की लालच में एक ही व्यक्ति के कई कार्ड फर्जी तरीके से बनवा दिए जातें है और इसका इस्तमाल फर्जी रूप से वोट डालने के रूप में किया जाता है। वोट की राजनीति के लिए लिस्ट में उलट फेर की समस्या। जिससे मतदान में भारी मात्र में घपलेबाजी और मतदान का प्रतिशत का कम होना यह सिद्ध करता है कि वर्तमान मतदाताकार्ड मापदण्डों के आधार पर सही नही है।
मतदान के लिए वर्तमान में EVM का प्रयोग किया जा रहा है, जो इंटरनल प्रोग्राम प्रणाली के आधार पर काम करता है जिसमे वोटिंग के बाद क्षत्र में लगे सभी एवं से उम्मीदवार को पड़े मतदान संख्या को जोड़ा जाता है और परिणाम की घोषणा की जाती है। हमारी पार्टी EVM का आधुनिकीकरण करने और मतदान और मतगड़ना एक साथ करने के लिए लाइव EVM को लाना चाहती है। जिसमे हम इसे कोर सॉफ्टवेयर प्रणाली द्वारा कराएँगे। इस प्रणाली से २ तरह से मतदान किय जा सकेंगे। पहला लाइव EVM द्वारा , दूसरा मोबाइल द्वारा। इस प्रणाली में मतदाता का पहले से पूर्ण प्रबंधन किया जायेगा। जिसके अंतर्गत एक पुष्टि के आधार पर मतदाता, मतदान कर सकेगा। जिसमे उसे मतदाता सूचि में नाम देखने या कोई पहचान पत्र की पुष्टि नहीं करानी पड़ेगी। जिसमे मतदाता अपने मतदाता संख्या या अंगूठा निसानी की पुष्टि के आधार पर मतदान कर सकेगा। इस प्रणाली में फर्जी मतदान की कोई संभावना नहीं होगी, मतदाता अपने निर्वाचन क्षेत्र से बहार रहने की स्थिति में भी मतदान कर सकेगा। बूथ कैप्चरिंग और हिंसा से बचाया जा सकेगा। मतदान ९९ प्रतिशत होने की संभावना बनेगी।
जैसा की हम जानते है, मतदान का अधिकार केवल देश के नागरिक को है, हमारी इस आधुनिक प्रणाली में भारतीय पहचान संख्या द्वारा पुष्टि आधार पर मतदाता संख्या दिया जायेगा। इसमें मतदान से पहले होने वाले परिसीमन की कोई आवश्यकता नहीं होगी। १८ वर्ष उपरांत देश के नागरिकों को मतदाता संख्या स्वतः सक्रिय हो जायेगा । इसके लिए किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं लगने पड़ेंगे। इस प्रणाली के लागु होने से देश का हजारों करोड़ रुपया बचाया जा सकेगा। कम समय और कम बजट में एक साथ मतदान करने की संभावना बनेगी। इसमें एक स्थान से मतदान और मतदाता का पूर्ण नियंत्रण होने के वजह से जनता को राइट टू रिकॉल का अधिकार दिया जा सकता है और जनसँख्या नियंत्रण के लिए परिवार के २ बच्चों को मताधिकार में लाया जा सकता है ।
जन्म, मृत्यु, जाति, निवास आय प्रमाण पत्रों का आधुनिक प्रबंधन
भारतीय पहचान संख्या बालक के जन्म के बाद माता पिता की पुष्टि के आधार पर स्वस्थ्य केंद्रों पर रजिस्ट्रेस्शन के बाद त्वरित प्राप्त किया जायेगा तथा लावारिश बच्चे की पुष्टि संस्थागत या किसी के गोद लेने की स्थिति में उसकी पुष्टि के आधार पर किया जायेगा, जो उस बालक के जन्म और माता पिता या संस्था की पुष्टि करेगा। प्रथम रजिस्ट्रेशन के दौरान बालक की जाति, धर्म की पुष्टि हो जाने से उसे भविष्य में जाति प्रमाण पत्र बनवाने की कोई आवश्यकता नहीं होगी। भारतीय पहचान संख्या द्वारा व्यक्ति के समस्त स्थाई व अस्थाई निवास की पुष्टि की जा सकेगी। इसलिए स्थाई निवास पमाण पत्र की भी कोई आवश्यकता नहीं होगी। भारतीय पहचान संख्या द्वारा व्यक्ति के सभी चल- अचल सम्पत्ति जुड़े होंगे और बैंक खाते खोले जायँगे जिससे व्यक्ति के आय का पूर्ण प्रबंधन होता रहेगा जिससे व्यक्ति के आय का विवरण त्वरित प्राप्त हो जाने के कारण इस पमाण पत्र की भी कोई आवश्यकता नहीं होगी। इसी प्रकार व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर व्यक्ति अपने मोबाइल से मृत व्यक्ति की पुष्टि करने के उपरांत मृत्यु होने की पुष्टि भारतीय पहचान संख्या से किया जा सकेगा। इस प्रकार जनता को इन सभी प्रमाणपत्रों के मकड़जाल से मुक्ति मिलेगी।
इसी प्रकार भारतीय पहचान संख्या द्वारा पुष्टि के आधार पर राशनकार्ड संख्या, पैनकार्ड संख्या, वाहन लाइसेंस संख्या, भूमि संख्या, पासपोर्ट संख्या व्यक्ति अपने मोबाइल से स्वम् पुष्टि आधार पर प्राप्त कर सकेगा। इस तरह इसमें व्याप्त भ्रष्टाचार और देश की जनता को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी। इस प्रणाली से देश के सभी नागरिकों के सही व स्पष्ट आकड़े प्राप्त होंगे। जिससे सरकार उचित व्यक्ति को लाभ और सेवाए प्रदान कर सकेगी। इस प्रकार सरकार देश के अंतिम व्यक्ति तक अपनी योजनाओं का लाभ दे सकेगी।
राशन कार्ड एवं वितरण प्रणाली समाधान नीति-2019 जैसा की हमने कहा है, व्यक्ति के एक या दो मकान पर मतदाता कार्ड की भांति राशनकार्ड भी अपने तमाम विवरणों को छुपाकर स्थानीय प्रतिनिधियों के मदद से बनवा लेते है। ऐसे में कुछ और लोग भी है, जो अमीरी रेखा में होने के वावजूद गरीबी रेखा का कार्ड बनवा लेते है। इससे यह सिद्ध होता है, कि राशन कार्ड दिए जाने की प्रक्रिया ने अपने भ्रष्टतम सीमा को पार कर लिया है। इस प्रकार हम देखते है कि उनके आस-पास बहार से आकर बसे व्यक्तियों की, बिना कोई ठोस पुष्टि किये स्थानीय प्रतिनिधि और अधिकारी पैसों की लालच राशन कार्ड बना देते है। इस प्रकार सरकार सही व्यक्ति तक लाभ पहुँचने से वंचित रह जाती है। हमारी इस आधुनिक प्रणाली में व्यक्ति के आर्थिक आधार का पूर्ण प्रबंधन किया गया है। जिसमे केवल भारतीय पहचान संख्या द्वारा परिवार के मुखिया के नाम एक राशन कार्ड संख्या सक्रिय किया जायेगा। जिसके लिए व्यक्ति को किसी सरकारी दफ्तर में न ही अर्जी और न ही चक्कर लगाने की जरुरत पड़ेगी। Click
विधुत व्यवस्था प्रबंधन मामलों का समाधान नीति 2019: नई विधुत स्रोतो की खोज और उनका आधुनिक प्रबंधन करना, बंद विधुत उपक्रमों का नीवीकरण कर उनका संचालन करना। घर-घर विद्युत पहुचॉना के लिए सीधा और आधुनिक मार्ग बनाना। यह सुनिश्चित करना कि देश के जनता सस्ती और 24 घण्टे बिजली उपलब्ध हो सके। हमारी आधुनिक प्रणाली में विद्युत कनेक्शन को ऑनकॉल किया जायेगा। जिसके अंतर्गत नागरिक केवल कॉल करके ही वह अपने घरों में विधुत कनेक्शन लगवा सकता है। जिसे विभाग कार्यदिवस के भीतर ही कनेक्शन लगाने का प्रवधान होगा। इस प्रणाली में जनता को सरकारी मकड़जाल से मुक्ति मिलेगी।
भूमि, मकान विवाद मामलों का समाधान नीति 2019 वर्तमान में भारत सरकार और राज्य सरकारे अपने -अपने तरीकों से भूमि से जुड़े अपराधों, कब्ज़ा आदि को नियंत्रण करने के लिए तमाम कठोर कानूनों और प्रकल्पों के वावजूद, उन्हें रोक पाने में असमर्थ सावित हो रही है। हमारी आधुनिक प्रणाली में देश के नागरिक का भारतीय पहचान संख्या के आधार पर एक भूमि संख्या दिया जायेगा, जिसमे उस व्यक्ति की पैतृक संपत्ति, जमीन, घर, फैल्ट आदि की पुष्टि करेगा। इस भूमि संख्या द्वारा नागरिक भारत में कही भी घर, जमीन, फ्लैट आदि की खरीद, किराया व बेच सकेगा इस प्रकार व्यक्ति के निवास की पुष्टि त्वरित की जा सकेगी साथ ही उसके भूमि सम्पति का आकलन भी त्वरित किया जा सकेगा। इस प्रणाली में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कोई भी व्यक्ति किसी के भूमि संपत्ति में तथा परिवारिक सजरा के आधार पर परिवार का कोई व्यक्ति दूसरे के खाते के गाटा में अपना नाम दर्ज नही करा पाएगा। भूमि खाता समाधान नीति 2019, विस्तृत जानकारी के लिए Click करें।
छात्र, शिक्षक तथा विद्यालयों सम्बंधित मामलों का समाधान नीति 2019 सर्वविदित है कि आज इतनी आधुनिकता के बाद भी शैक्षिक प्रमाण पत्रों में फेर बदल कर व्यक्ति राजनेता, आधिकरी, डॉक्टर, इंजिनियर बन बैठा है और सिस्टम का अहम हिस्सा बनकर सिस्टम को भ्रष्ट बनाने में जुटा है। भारतीय पहचान पत्र से यह व्यवस्था पूर्ण रूप से समाप्त हो जायेगी। नई व्यवस्था में विद्यालय, शिक्षक योग्यता मानक तथा छात्रों का एकीकरण के आधार पर शिक्षक की आधुनिक व्यवस्था विकसित की गई है। विस्तृत जानकारी के लिए Click करें।
बैंकिग मामलों का समाधान नीति 2019 एक पहचान के आधार पर ऑनकाल पर घर बुलाकर खाता खोलना, एक जॉच पुष्टि के आधार प्रक्रिया पूर्ण कर लोन देना, आदि का आधुनिक प्रबंधन विकसित किया गया है जिसकी विस्तृत जानकारी के लिए Click करें।
मोटर वाहनों के लाईसेंस मामलों का समाधान नीति 2019 वर्तमान में इस विभाग ने भ्रष्टतम सीमा पार कर चुका है। यह विभाग बिना किसी स्पष्ट जॉच के किसी को भी सुविधा राशि लेकर लाईसेंस जारी कर देता है। आज दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा अगर किसी का हाथ है तो इस विभाग का। इ्रस लाईसेंस को देने की प्रक्रिया में एक अमुल परिवर्तन किया जायेगा। जिसके अर्न्तगत किसी भी व्यक्ति को एक सरल तरिके से यह लाईसेंस प्राप्त होगा। जिसे एक परीक्षण से गुजरना होगा। बिना इस प्रक्रिया से गुजरें उस व्यक्ति की आइ0डी ऐक्टिव नही होगा। परीक्षण पूर्ण होने की दषा लाईसेंस आईडी स्वतः सक्रिय हो जायेगा। वाहन जाँच प्रक्रिया भी आधुनिक (एक प्रकार के मोबाईल यंत्र के द्वारा पुष्टि आधार) के माध्यमों द्वारा वाहन जाचकर्ता वाहन चालक के फिंगर स्कैंनर तथा लाईसेंस आईडी न0 द्वारा पुष्टि कर लेगा। इस प्रकार व्यक्ति को किसी प्रकार के वाहन कागज या लाईसेंस की कॉपी अपने साथ रख कर ले जाने की कोई आवष्यकता नही होगी। वाहन लाईसेंस मामलों का समाधान नीति 2019, विस्तृत जानकारी के लिए Click करें।
स्वास्थ्यय मामलों का समाधान नीति 2019 इसके अर्न्तगत हमारा लक्ष्य होगा कि प्रत्येक मण्डल स्तर पर एक आधुनिक मेडिकल कालेज, हर दो मण्डल के बीच एक पीजीआई और तीन मण्डलों के बीच एक एम्स होना सुनिश्चित किया जाएगा, जो समस्त तकनीकी सुविधाओं से लैस होगा। विस्तृत जानकारी के लिए Click करें
परिवहन मामलों का समाधान नीति 2019 सड़क परिवहन- सड़क परिवहन को सुरक्षित और आधुनिक बनाया जाएगा। जिसके अर्न्तगत आधुनिक डिपों के साथ नये लग्जरी बसों से युक्त बसों का आधुनिकिकरण किया जाएगा। हर छोटे-से छोटे नगरों/ब्लाकों के सड़क एवं परिवहन ब्यवस्थाओं से युक्त किया जाएगा। देष में नई परिवहन व्यवस्था विकसित करना तथा आधुनकि प्रबंधनों का विस्तार करना। विस्तृत जानकारी के लिए Click करें।
रेल- एशिया का सबसे बड़ा नेटवर्क है। एवं विश्व का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है यह 160 वर्षो से भी अधिक समय तक भारत के परिवहन क्षेत्र का मुख्य संघटक है इसमें 14 लाख से भी अधिक कर्मचारी अपनी सेवा दे रहे है तथा प्रति दिन 1 करोड़ से भी अधिक लोग यात्रा करते है तथा 10 से 12 लाख यात्री कनर्फम टिकट न होने की दशा में यात्रा नही कर पाते। इस प्रकार हम देखते है कि एक असीम संम्भावनाए रेल से हो सकती है। इसके लिए लक्ष्य यह है कि सभी रेललाइन को 6 लेन अधिकतम गति मानको के आधार पर बनाया जाएगा। जिसके अर्न्तगत प्रत्येक सुपरफॉस्ट ट्रेनों के आने जाने का लेन, एक्सप्रेस एवं सवारीगाड़ी ट्रेनों के लिए आने-जाने का लेन, तथा व्यवसायिक परिवहन को सरल बनाने के लिए मालगाड़ी ट्रेनो के लिए आने जाने का लेन। तथा स्टेशनों के विस्तर एवं चौड़ीकरण का लक्ष्य रखा जाएगा।
जल मार्गः भारत में बड़ी-बडी नदियों का एक जाल है और भारत ती तरफ से समुद्र से घिरा हुआ है। इस तरह हम देखते है कि भारत में जल मार्ग हमारे परिवहन में एक उत्तम एवं सस्ता मार्ग की आपार सम्भावना है जिसे आधुनिकता के आधार पर विकसित किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए Click करें।
हवाई मार्ग- हर 3 मण्डलों के बीच एक एयरपोर्ट होना सुनिष्चित किया जाएगा।
मेट्रो लाईन- सम्भावनों के आधार पर प्रत्येक सघन आवादी वाले महानगरों में मेट्रो की व्यवस्था करना।
कृषि मामलों का समाधान नीति 2019 किसानों की सबसे बड़ी समस्या उत्पादित फसल को सुरक्षित करना तथा लागत मूल्य प्राप्त करना। उत्पादकता के आधार पर प्रत्येक ब्लाकखण्ड/न्याय पंचायत स्तर पर आधुनिक भण्डार गृह। सभी फसलों का मूल्य निर्धारण तथा किसान को सम्पूर्ण भारत में अपनी फसल को बेचने की पूर्ण स्वतंत्रता। सरकार द्वारा संचालित आधुनिक मध्यामों से। विस्तृत जानकारी के लिए Click करें।
कृषि लाभः भारतीय पहचान पत्र के माध्यम से किसानों के स्पष्ट आकड़े प्राप्त होने के बाद उन्हें एक कोर सॅाफ्टवेयर प्रणाली से जोड़ा जाये। उन्हें एक कोर आईडी प्रदान कर उनके स्पष्ट आकड़ों को सरकार सुनिश्चित कर सकें। जिससे देश में कितने किसान है और कितने बीघा भूमी पर खेती करते है और उनकी निर्भरता कितनी है। जब तक यह एक स्पष्ट आकड़ा नही होगा। हम कोई भी योजना बना ले। देश के किसानो तक नही पहुँच सकते। सर्वप्रथम हमें इस पर काम करना होगा। जिससे सरकार अपनी योजनाओं का सीधा लाभ किसान को दे सकगी और सरकार यह सुनिष्चित कर सकती है कि स्थानिय स्तर पर किसानों की मूल समस्यों जैसे (फसल बीज एवं खाद्य, सिचाई हेतु जल, फसल संरक्षण एवं आनाज की सुरक्षा एवं उचित दाम) का उचित समाधान और योजना बना सकेगी।
रोजगार मामलों का समाधान नीति 2019ः देश की कोई सरकारी/गैरसरकारी/प्राईवेट संस्था द्वारा रिक्त पदों को भरने नियुक्ति करनें जैसे मामलों का एकीकरण किया जाएगा। आधुनिक प्रबंधन के आधार पर पारदर्शी व्यवस्था विकसित किया गया है। जिसके अन्तर्गत समस्त नियुक्तियों का प्रावधान होगा। विस्तृत जानकारी के लिए Click करें।
व्यवसायी रजिस्ट्रेशन तथा टैक्स प्रबंधन मामलों का समाधान नीति 2019 भारतीय पहचान संख्या द्वारा पुष्टि आधार पर व्यवसायिक रजिस्ट्रेशन तथा टैंक्स प्रबंधनों का आधुनिक व्यवस्था विकसित किया जाएगा। जो त्वरित होगा। इसके लिए किसी भी व्यवसायी को व्यवसाय सम्बन्धि प्रमाण पत्रों के लिए विभागों के चक्कर लगाने की जरूरत नही होगी। विस्तृत जानकारी के लिए Click करें।
पर्यावरण मामलों का समाधान नीति 2019 पर्यावरण हम सबके लिए एक गंभीर चुनौती है इसे प्राथमिकता के आधार पर रखते हुए। आधुनिक प्रणाली विकसित किया गया है कि जिस आधार पर वक्ष संरक्षण, भूमिगत जल संरक्षण, नदियों के संरक्षण को पुनरूथान किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए Click करें।
न्यायिक प्रबंधन मामलों का समाधान नीति 2019 न्यायिक व्यवस्था प्रबंधन में आधुनिक एव पारदर्शी तकनीकि का प्रयोग किया जाएगा। जिससे न्यायिक प्रक्रिया को सरल तथा सहज बनाने के साथ फर्जी मामलों को पूर्ण रूप से रोका जा सके। विस्तृत जानकारी के लिए Click करें।
गौउ विकास एवं संवर्धन मामलों का समाधान नीति 2019 गौउ संरक्षण तथा गौउ आधिरित उ़द्योगां को प्रत्ये जिले स्तर पर विस्तरित करना और आधुनिक प्रबंधनों द्वारा संचालन करना। विस्तृत जानकारी के लिए Click करें।
पार्टी देश के विभिन्न मामलों ( जैसेः षिक्षा और साक्षरता, स्वास्थ्य और परिवार, कृषि और किसान, रक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता, वन और जलवायु परिवर्तन, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, विद्युत, रेल, सड़क परिवहन और राजमार्ग, ग्रामीण विकास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, परमाणु उर्जाए रसायन और उर्वरक, नागरिक उड्डयन, वाणिज्य एवं उद्योग, संचार, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक, कॉर्पोरेट, संस्कृति, पृथ्वी विज्ञान, इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, विदेश, वित, खाद्य, प्रसंस्करण उद्योग, कल्याण, क्रामिक, लोक शिकायत और पेंशन, नौवहन, सामाजिक न्याय और अधिकारिता, अंतरिक्ष, सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन, महिला एवं बाल विकास, युवा मामले और खेल, ग्रामीण एवं शहरी विकास आदि मामलों हेतु एक विषेषेज्ञों की एक टीम दल बनायेगी। जो अपने अपने क्षेत्र के विशेषज्ञ होगें साथ ही आधुनिक तकनीकि प्रणाली पर कार्य करेगी। इनमें से कुछ मामलों के लिए मैनें रिसर्च के आधार पर आधुनिक तकनिकि से युक्त प्रणाली बनायी जा चुकी है। जो आपको पार्टी साईट से साझा किया जा रहा है।
सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवा, सुरक्षा, व्यवस्था के समस्त योजनाओं को विश्लेषण कर उन्हें पारदर्शी एवं आधुनिक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अभी आप के समक्ष कुछ लक्ष्यों की विस्तृत रूप रेखा का एक मॉडल प्रस्तुत कर रहें हैं, हमे आशा और विष्वास है, जो आपके मन में सावल है, उसका एक-एक जबाव आपको मेरे बनाये गये इन प्रस्तवओं में मिल जाएगा।